//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
ब्यूरो छतरपुर। लवकुशनगर के सीईओ सुरेश कुमार मिश्रा को आज भार मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह पर राजनगर के सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी को जनपद पंचायत लवकुशनगर का प्रभार आगामी आदेश तक के लिए कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जिला सीईओ के द्वारा आदेश जारी किया गया है। गौरतलब हो कि जनपद पंचायत के सीईओ सुरेश कुमार मिश्रा का स्थानानतरण रीवा जिले के सिरमोर जनपद में किया गया था। परंतु वे अभी तक भार मुक्त नहीं हुए थे। आज जिला पंचायत सीईओ अमर बहादुर सिंह ने आदेश जारी कर उन्हें भारमुक्त किया और उनकी जगह राजनगर के सीईओ प्रतिपाल सिंह को उनका प्रभार सौंपा है।