//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
ब्यूरो छतरपुर। मप्र में उभरती पार्टी सपाक्स ने आज छतरपुर जिले के एडवोकेट रामलाल गौतम को प्रदेश का प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंध में सपाक्स के प्रवक्ता रामलाल गौतम ने बताया कि वह सपाक्स पार्टी की गतिविधियों की जानकारी समय समय पर पत्रकारों को उपलब्ध कराते रहेंगे। प्रदेश के सपाक्स अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने यह दायित्व सौंपा है। श्री गौतम की प्रवक्ता पद पर नियुक्ति होने पर उनके ईष्ट मित्रों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है।