Translate

शनिवार, 3 जुलाई 2021

दमोह। एक दिवसीय जन जागृति आपदा प्रबंधन कार्यशाला में बताए आपदा में बचाव के तरीके...साथ ही सुनार नदी के नावघाट पर बचाव का किया गया प्रायोगिक प्रदर्शन।

    

ब्यूरो दमोह। जिले की तहसील  हटा के डाइट सभागार में एक दिवसीय जनजागृति आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन विधायक पीएल तंतवाय आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस मौके पर होम गार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट करण सिंह, कंपनी कमांडेंट रजनी खटीक,प्लाटून कमांडर प्राची दुबे भी मंचासीन थे। अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया,

            डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री सिंह ने आपदा प्रबंधन कार्यशाला के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला और कार्यशाला से लाभ उठाने की अपील की । मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रधान आरक्षक चेन सिंह ने आपदा में बेहतर प्रबंधन के गुर सिखाए । इस दौरान डूबते को बचाने,सांप के काटने पर त्वरित उपचार की बिधि बताई एवं रस्सा  एवं लाठी से डूबने बाले को  बचाव का प्रदर्शन किया गया।

             जनजागृति आपदा प्रबंधन कार्यशाला के अंतर्गत नावघाट पर चयनित सिविल डिफेंस के सदस्यों के समक्ष सुनार नदी के बीच बचाव का सजीव प्रशिक्षण दिया। इस दौरान नावघाट पर प्लाटून कमांडर प्राची दुबे, प्रशिक्षक चेन सिंह ,बबलु राय  सैनिक महेंद्र तिवारी,सैनिक हनु,सिविल डिफेंस के राघवेंद्र रैकवार,नर्मदा रैकवार,राहुल रैकवार,हल्ले रैकवार सहित होम गार्ड के बचाव दल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।