Translate

शनिवार, 3 जुलाई 2021

राजनगर। कृषि विभाग की द्वारा किसानों को बांटी गई बीज और किट।


//राजीव शुक्ला//

राजनगर(छतरपुर)। राजनगर में कृषि विभाग  के कृषि ग्राम विस्तार अधिकारी श्री बीके श्रीवास्तव के द्वारा किसानों को बीज एवं प्रदर्शनी किट का वितरण किया गया जिसमें आज  बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हुए ।

इस मौके पर राजनगर कृषि विभाग में पदस्थ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री वी.के  श्रीवास्तव ने किसानों को बीज वितरित किया उन्होंने बताया कि छोटे किसानों को मिनी किट प्रदान की जा रही हैं वहीं लगभग 2 हेक्टेयर वालों को प्रदर्शनी प्रदान की जा रही है जिसमें शासन का अनुदान रहता है मिनी किट बिना किसी शुल्क के निशुल्क प्रदान की जा रही है जिसके द्वारा बीज की गुणवत्ता की जांच की जाती है और यदि गुणवत्ता अच्छी होती है तो इसकी जानकारी उच्च  कार्यालयों तक पहुंचाई जाती है जिससे किसानों को अच्छा और उपजाऊ बीज उपलब्ध हो सके , उन्होंने कहा की किसानों को लगातार बीज के बारे में हम जानकारी प्रदान कर रहे हैं कि किस प्रकार से बीज की बुवाई करनी है और किस प्रकार से साथ में दी जा रही दवाइयों का छिड़काव करना है ।