//अक्षय जैन//
घुवारा(छतरपुर)। बड़ामलहरा अनुविभाग के भगवा थाना के घुवारा उप उप थाना अंतर्गत एक लड़की बिना बताए घर से गायब हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश रैकवार निवासी बड़ा तालाब मुहल्ला ने उप थाना घुवारा में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया है कि उसकी पुत्री निशा रैकवार पिता रमेश रैकवार उम्र 16 वर्ष निवासी बड़ा तालाब मोहल्ला घुवारा अपने घर से दिनांक 28 जून की रात घर से बिना बताए गायब हो गई जब सुबह परिजनों को इस बात की जानकारी लगी तो आसपास पड़ोस में मुहहले में तलाश की लेकिन कोई जानकारी हासिल नही हुई इसके बाद रिश्तेदारों के पास दुरभाष के माध्यम से तलाश की गई लेकिन लड़की का कोई सुराग नही लगा लड़की के पिता रमेश रैकवार ने रवीवार को घुवारा उप थाना में जानकारी दी तो भगवा पुलिस के द्वारा भगवा थाना के अपराध क्रमांक 113 /21 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध करके मामले की जांच शुरू कर दी है।