Translate

शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

जयस कार्यकर्ताओं ने बक्सवाहा में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

//अमर सोनी//

बक्स्वाहा(छतरपुर)।  बक्सवाहा में आज दोपहर के समय जय भीम युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन के हवाले से यह मांग की गई है कि नेमावर जिला देवास में आदिवासी समाज के 05 सदस्यों की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सुरेंद्र तथा उसके सहयोगियों को फांसी की सजा वा पूरी घटना की एस. आई. टी. जांच टीम गठित कर, फास्टट्रैक कोर्ट में मामला चलाया जाये।

जिसके संबंध में नायब तहसीलदार करन सिंह कौरव को ज्ञापन सौंपा है।

जिस दौरान पप्पू बारेला, छोटू बारेला, गोपाल बारेला की मौजूदगी रही।

तो वही ज्ञापन के बारे में नायब तहसीलदार करन कौरव ने बताया कि कुछ लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया है. जो आगे के लिए प्रेषित कर दिया गया है।