नौगांव(छतरपुर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला सह संयोजक स्वेच्छा पाठक ने बताया कि 21 जून से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण महाअभियान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नौगांव जिला छतरपुर महाकौशल प्रांत के कार्यकर्ता केंद्रों पर जाकर लोगों के रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण में लगातार सहायता कर रहे हैं ।सेवा कार्यों में प्रमुख रूप से कृष्ण प्रताप सिंह, स्वेच्छा पाठक, कृतिका मिश्रा,आरती प्रजापति, निदा खान, हैप्पी जाटव,उपदेश मिश्रा ,नीलू चौबे, रमाकांत तिवारी, सुरेंद्र रैकवार के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी सेवा कार्यों में लगे हुए हैं ।
Translate
शुक्रवार, 2 जुलाई 2021