Translate

शनिवार, 3 जुलाई 2021

बड़ामलहरा। हमारा काम तो पर्यावरण बचाना वृक्षों को लगाना और जमीन पर काम करना है:- वी डी शर्मा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)।   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बी डी शर्मा  अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो से भोपाल जाते समय बड़ामलहरा में मण्डल महामंत्री सुनील अवस्थी के निवास पर  भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया ।

वही पर विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी ने साल श्री फल से सम्मान किया । बी डी शर्मा एवं खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने राम बाग परिसर में बृक्षारोपण किया गया है । जब उनसे पत्रकारों  ने पूछा कि एक तरफ आप बृक्षारोपण कर रहे है और तो वही दूसरी ओर बकस्वाहा में ढाई लाख से अधिक पेड़ काटने की तैयारी में है । तो इस संबंध में कहना था कि हम तो बृक्ष लगा रहे है, हमारा काम तो पर्यावरण को बचाना वृक्षो को लगाना और जमीन पर काम करना, केवल प्रश्नघात करना और आरोप लगाना नही है। विकास एक मुद्दा है। औधोगिकरण एक मुद्दा है स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर भी चाहिये इस क्षेत्र में इस प्रकार की कंपनिया  नही है । यह रत्नगर्वा धरती है । अगर हीरा यहाँ निकलता है तो हीरा बाहर तो निकालना पड़ेगा । इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, ललिता यादव, रेखा यादव, पुष्पेन्द्र नाथ पाठक थे जिनका स्वागत भाजपा मण्डल अध्यक्ष गिरजा पटैरिया, सासंद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा,डॉ. रमेश असाटी, नाथूराम पन्या, मनोज यादव , जीतलाल यादव, रवि राजा, देवशंकर शुक्ला एवं  भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।