//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। थाना नेमावर जिला देवास में विगत डेढ़ माह से लापता 5 सदस्यों की निर्मम हत्या के विरोध में बड़ामलहरा तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया है कि नेमावर थाना जिला देवास में डेड माह से लापता पायल, पूजा, दिव्या, रुपाली और उसकी की माता ममता बाई आदिवासी की सुरेंद्र चौहान एवं उनके अन्य साथियों ने मिलकर पांचों को जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है की निर्मम हत्या कर 8 फुट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया था इस घटना का आदिवासी समाज के लोगों ने विरोध करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की है इस ज्ञापन देने वालों में मंटू ,लल्लू, कैलाश, वली शिवम, गुड्डू, आनंद आदिवासी के अलावा आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे।