ब्यूरो दमोह। म.प्र. शासन के पूर्व कृषि मंत्री एवं दमोह-पन्ना एवं खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के जन्म दिवस के अवसर पर छात्र क्रांति दल छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा पौधा
बैंक के विषेष सहयोग से अंकुर अभियानांतर्गत स्थानीय शिव शनि मंदिर परिसर एसपीएम नगर दमोह एवं संपूर्ण जिले में 1100 पौधों का रोपण किया गया। इस
अवसर पर डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मेरे जन्म दिवस पर विभिन्न प्रकार के आयोजन होते थे परंतु कोरोना वैश्विक महामारी के कारण मेरे 80 वें जन्म दिवस को प्रकृति संरक्षण दिवस के रूप में संपूर्ण
जिले में मनाया गया जिसमें छात्र क्रांति दल, राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने संपूर्ण जिले में वृक्षारोपण कर अपनी शुभकामनायें प्रेषित कीं। इस हेतु मैं उन सभी प्रति हार्दिक व्यक्त करता हूँ।
अंकुर अभियान जिला प्रभारी एवं डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंषानुसार संपूर्ण प्रदेष में अंकुर अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस अभियान को मूर्त रूप प्रदान करने हेतु पूर्व मंत्री कुसमरिया द्वारा अपने जन्मदिवस को प्रकृति संरक्षण दिवस के रूप में मनाकर अंकुर अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण
योगदान दिया है। साथ ही अभियान को जन-जन तक पहुँचाने एवं सभी की सहभागिता कराने हेतु छात्र क्रांति दल निरंतर प्रयासरत है इस हेतु मैं संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ।
युवा समाजसेवी एवं पौधा बैंक दमोह के युवा संरक्षक कृष्णा पटैल ने कहा कि छात्र क्रांति दल के संरक्षक एवं प्रदेष के पूर्व मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया के जन्मदिवस को यादगार बनाने हेतु आज वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
दिनों में आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में हम सभी को मिल सके इस हेतु पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन ही एकमात्र उपाय है। हम तभी स्वस्थ्य रहेंगे जब हमारे आसपास का परिवेश स्वच्छ एवं साफ रहेगा। छात्र क्रांति दल द्वारा विगत कई वर्षों से हजारों पौधे रोपे गये जो वृक्ष का रूप ले चुके
हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, डिप्टी कलेक्टर भव्या त्रिपाठी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला अधिकारी सुनीता यादव, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक संदीप गौहर, वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज हर्ष श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुरागवर्धन हजारी, भाजयुमो महामंत्री भरत यादव, सीतेष जैन, अतुल श्रीवास्तव, छात्र क्रांति दल से जिला कार्यकारी अध्यक्ष लोकेष रोहितास, कृष्णा सिंह पटैल, त्रिलोक पटैल, शैलेष दुबे, शुभम पटैल, प्रदीप शर्मा, रोहित जैन, मनु सेन, समीर जैन, भूपेन्द्र जैन, देवराज कुसमरिया, चंद्रपाल सिंह परिहार, दीपक चौधरी, अजय चौबे, उदित कुर्मी सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।