//फईम खान//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा नगर में खेल के क्षेत्र में संचालित बकस्वाहा स्पोर्ट एंड ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नगर के युवाओं को वॉलीबॉल खेल के क्षेत्र में जागृति पैदा करने के उद्देश्य से वॉलीबॉल का एक नया मैदान तैयार किया जा रहा है,
जहां पर खिलाड़ी वॉलीबॉल खेलकर अपनी प्रतिभा को निखार सकेगें।
एसोसिएशन के प्रयास से युवाओं में काफी उत्साह है जिससे वह अब सुबह 5 बजे ग्राउंड पर पहुच कर अभ्यास कर रहें है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कप्तान सिंह परमार ने बताया कि हमारे नगर में प्रतिभाओं का भंडार है लेकिन जरूरत है इन्हें एक मंच प्रदान करने की.
अतः हमने अभी वॉलीबॉल का मैदान तैयार करवा कर वॉलीबॉल खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक मंच प्रदान किया है, तथा जल्दी ही हम फुटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन और एथलीट्स गेम का शिविर आयोजित कर युवाओं के लिए अन्य मंच प्रदान करेंगे।