//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के बड़ामलहरा अनुविभाग में सिचाई विभाग में एस डी ओ के पद पर पदस्थ श्री राम रावत का देवपुर निवासी किशान शंकर शर्मा से फोन पर सी एम हेल्पलाइन की शिकायत बापिस करवाने के लिए गंदी गाली गलौच की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वयरआल होने के बाद आज दिनांक तक वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा सिचाई विभाग के दबंग एस डी ओ पर कोई भी कार्यवाही नही की गई है इसलिए कार्यवाही की मांग को लेकर देवपुर ग्राम के यूवाओ ने गुरुवार को जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को ज्ञापन दिया है ग्राम के यूवाओ ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि ग्रामीणों के खेत से नहर निकली है नहर के टूटने से पानी लगातार खेतो में रिष रहा है जिससे खेतो में खेती करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जब सी एम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई तो सिचाई विभाग के दबंग एस डी ओ श्री राम रावत फोन पर गाली गलौज करते है इसलिए नहर सुधरवाने एवं गाली गलौज करने बाले सिचाई विभाग के दबंग एस डी ओ पर कार्यवाही करने के लिये जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को ज्ञापन दिया है ज्ञापन देने में ग्राम के अनिवेश शर्मा ,सचिन शर्मा , शिवम शर्मा सहित 1 दर्जन युवा मोजूद रहे।