Translate

शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

सुनवाहा में याग मंडल विधान का हुआ शुभारंभ, निकाली गई घटयात्रा।

//शिवराम आठ्या//

सुनवाहा(छतरपुर)।  बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत सुनवाहा के श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्री 1008 श्री याग मंडल विधान का आयोजन आज से शुरू हो गया है. जो 03 जुलाई तक आयोजित किया जायेगा।

जिससे आज दोपहर की बेला में विशाल घटयात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

ध्वजारोहण कर्ता मास्टर वीरेंद्र कुमार श्रीमती भारती जैन, देवेंद्र कुमार, श्रीमती पूजा जैन केरवना परिवार के द्वारा सम्पन्न हुआ।

खबर सहयोगी - संजू जैन (मामा)