Translate

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

छतरपुर। टीएल के प्रकरणों में निराकरण की स्थिति से जुड़ी टीप अंकित करायें:- कलेक्टर



ब्यूरो छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर श्री शीलेन्द्र सिंह ने सोमवार को साप्ताहिक टीएल प्रकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट के शाखा प्रभारी लिपिक की जिम्मेदारी है कि वह की जाने वाले समीक्षा के प्रतिवेदन में निराकरण से संबंधित टीप अंकित करें। अपर कलेक्टर स्वस्तर से व्यवस्था सुनिश्चित करें और साप्ताहिक पालन प्रतिवेदन तैयार करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें।

कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम किसान योजना में अपात्र लोगों को किए गए भुगतान की वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इस कार्य को प्राथमिकता से करें। वर्तमान में की जा रही कार्यवाही संतोषप्रद नहीं हैं। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि अगली टीएल तक वसूली की कार्यवाही पूरी करें।

कलेक्टर ने जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे स्कूल जहां निर्माण कार्य हो रहे वह गुणवत्ता पूर्ण होने के साथ-साथ सुरक्षित भी रहें। इस योजना का लक्ष्य सितम्बर माह तक पूरा करें।

पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने एसडीएम को वीएलसी की बैठक नियमित रूप से करते हुए प्रगति को बढ़ाने पर जोर दिया।

अटल भू-जल प्रबंधन के प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए कृषि, उद्यानिकी, मनरेगा तथा आरईएस विभाग द्वारा जारी वृत्तीय वर्ष में प्रस्तावित जल संरचना के कार्य को पूर्ण कराने के पूर्व क्षेत्रीय एसडीएम डाटा की अद्यतन समीक्षा करें।

भू-अर्जन के प्रकरणों की समीक्षा करते कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिनके नाम अवार्ड पारित किया गया है उन्हें ही भुगतान करें और इस संबंध में किसी व्यक्ति की शिकायत पर जांच करने का फैसला नहीं करें। जो अवार्ड पारित हुए है उसे एसडीएम उल्लेखित शर्तों के अलावा बदले नहीं। उन्होंने पंचायत उपकर की जमा कराई गई। राशि की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की सीईओ जिला पंचायत और एडीएम के समक्ष संबंधित क्षेत्र के एसडीएम प्रभारी लिपिक को तथ्यों के साथ कार्यवाही के लिए भेजे।