//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। शासन-प्रशासन की मंशा है कि अधिक से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन उपलब्ध हो जिससे महामारी के व्यापक प्रकोप से बचा जा सके।
अतः वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को नियंत्रित करने के लिए तथा अधिक से अधिक लोगों तक वैक्सीन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर वेक्सीनेशन महाअभियान संचालित किए जा रहे हैं, ठीक इसी क्रम में हाल ही में वैक्सीनेशन का मिनी अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य है कि जिन लोगों ने कोविड का टीका अब तक नहीं लगवाया है वह कोविड का टीका अवश्य लगवा लें।
अतः वैक्सीनेशन मिनी अभियान के तहत व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए डीपीएम राजेंद्र खरे बक्सवाहा क्षेत्र के मढ़देवरा में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे जहां पहुंचकर डीपीएम महोदय ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया. तथा लोगों से यह अपील की कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है वह वेक्सीनेशन अवश्य करवाएं तथा जिन लोगों ने द्वितीय डोज अब तक नहीं लगवाया है वह अपनी निर्धारित समय अवधि में द्वितीय डोज भी अवश्य लगवाएं।
जिस समय वेक्सीनेशन के दौरान सीएचओ प्रभा सोनी सहित आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

