//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। श्री वीर सहयोगी संस्थान द्वारा संचालित - जीवदया गौसेवा संस्थान(गौशाला) घुवारा में दिनाँक-30/09/2021 गुरुवार को श्री सकल दिगम्बर जैन समाज की क्षमावाणी मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर डॉ.पवन कुमार जी मबई वालों ने किया । तथा चित्र-अनावरण श्री अमरचंद्र जी भोंयरा व दीपप्रज्वलन श्री संतोष कुमार जी पाटन ने किया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में भक्तिनृत्य के साथ मंगलाचरण कु.आर्या,सृष्टि,आस्था जैन ने किया ।
जिसमें रेवतीरानी महिला मंडल , जैन जागृति महिला मंडल ,युवा मंडल, बालिका मंडल व समाज के वरिष्ठ जनों ने सम्मिलित होकर गत वर्ष में अथवा अब तक कि भूलों के लिए मन-वचन-क़ाय से क्षमा प्रार्थना की ।
साथ ही जिन श्रावक-श्राविकाओं के ने श्रावक संस्कार शिविरों में अपना घर परिवार व भोगोपभोग की वस्तुएं त्यागकर दशलक्षण पर्व के दिनों में साधना की व व्रत उपवास किये, तथा जिन्होंने घर पर रहकर पाँच या अधिक उपवास किये उनका सम्मान किया गया ।
जिसमें निकटवर्ती ग्राम भगवां जैन समाज से श्रीमती-सरोज जैन,श्रीमती वन्दना जैन, श्रीमती सविता जैन और रामटौरिया से श्री आशीष जैन राही को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया । उपरोक्त सभी ने पांच से दश उपवास किये किसी ने निर्जला उपवास तो किसी ने केवल एक समय जलग्रहण कर उपवास किये ।
वहीं महरौनी जिला ललितपुर में चल रहे आर्यिका 105 श्री विज्ञानमति माता जी के ससंघ सानिध्य में आयोजित श्रावक संस्कार शिविर में दशलक्षण महापर्व के दिनों में अपना गृह, परिवार,व्यापार आदि त्यागकर साधना करने वाले साधर्मीजनों में पटु. सन्तोष कुमार जैन,सेठ सनत कुमार सेसई, पटु. महेश कुमार जैन, पटु. महेंद्र कुमार जी, नवीन कुमार जी सिमरिया,रविन्द्र जैन रवि,प्रशांत जैन गोरखपुरा,श्रीमती ताराबाई जी,श्रीमती सुशीला बाई जी, श्रीमती फूला बाई जी ,श्रीमती रूपा जी, श्रीमती सूरज जी पाटन, श्रीमती बबली जैन घुवारा को सम्मानित किया गया । सभी ने मन-वचन-क़ाय से एक इन्द्रिय से पंचेन्द्रिय जीवों से लेकर सभी से अपनी गत भूलों की क्षमा-प्रार्थना करते हुए सबसे उत्तम-क्षमा बोलते हुए क्षमा-याचना की।
उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन स्थानीय शास्त्री समूह द्वारा किया गया ।
सभी आमंत्रित अतिथियों,सहयोगियों,कार्यकर्ताओं का आभार व धन्यवाद पुष्पेंद्र जी सेसई ,अजय जी सिमरिया,मनोज जी शास्त्री,सचिन जैन नरेंद्र मबई, अजयकांत,नीलेश जी शास्त्री, विकाश मेंनवार,रवि जैन घुवारा ,सुनील मबई इत्यादि लोगो ने ज्ञापित किया।