खजुराहो से इंदौर के लिए नई ट्रेन सौगात।
19664 है खजुराहो-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन टाइम टेवल।
संवाददाता जागेश्वर यादव की रिपोर्ट....
खजुराहो(छतरपुर)। यह ट्रेन खजुराहो से रात में 11.30 बजे इंदौर के लिए रवाना होगी। और जो दोपहर 1.50 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसका सफर में कुल 15 घंटे का समय लगेगा।खजुराहो से चलने वाली ट्रेन का नंबर 19664 होगा और 17 feb को
खजुराहो से रात 11.30 बजे ट्रेन अपनी पहली नियमित सेवा शुरू करेगी।
रात 12.03 बजे ट्रेन छतरपुर पहुंचेगी।
छतरपुर में 2 मिनट स्टॉपेज के बाद रात को 12.46 बजे ट्रेन खरगापुर पहुंचेगी।
यहां से चलकर रात 1.32 बजे ट्रेन टीकमगढ़ पहुंचेगी।
टीकमगढ़ में 3 मिनट रुकने बाद ट्रेन रात ३ बजे ललितपुर पहुंचेगी।
अगले दिन सुबह 4.25 बजे ट्रेन बीना स्टेशन पहुंचेगी और फिर विदिशा, सांची होते हुए ट्रेन सुबह 7.20 बजे भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन (बैरागढ़) पर रुकेगी।
बैरागढ़ में ट्रेन का 20 मिनट का स्टॉपेज रहेगा।
बैरागढ़ से रवाना होकर सुबह 11.25 बजे यह ट्रेन धर्म नगरी उज्जैन पहुंचेगी।
उज्जैन से 11.45 बजे रवाना होकर ट्रेन दोपहर में 1.50 बजे इन्दौर पहुंचेगी।
