बुंदेली उत्सव में भी झलका शहीदों का दर्द ।
आयोजन के शुभारंभ के पूर्व दी गई पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि।
लोगों ने बुंदेली कला संस्कृति के संरक्षण के लिए आयोजित होने वाले इस उत्सव के शुभारंभ के पूर्व पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
आयोजन के संरक्षक और पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा सहित बुंदेली विकास संस्थान ने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनिट का मौन रख उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
शुभारंभ अवसर पर बुंदेली लोक चित्रकारी, रंगोली एवं स्कूली बच्चों के बुंदेली आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान कलाकारों ने बुंदेली संस्कृति से जुड़े चित्र निर्मित किए। लोक चित्रकारी में विजय कुमार साहू प्रथम, वरुण पांचाल द्वितीय और ममता अनुरागी तृतीय स्थान पर हीं। रंगोली प्रतियोगिता में संध्या दुबे ने बाजी मारी तो वहीं गीता अहिरवार द्वितीय एवं अंजना चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डिलाइट इंग्लिश स्कूल से उमा नायक, अनुज श्रीवास्तव एवं पंकज तिवारी मौजूद रहे। आयोजन का शुभारंभ देर शाम मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने किया। आयोजन को देखने के लिए बसारी सहित आस-पास के गांवों से सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कबड्डी, चौपड़ और गुल्ली डंडा आज
बुंदेली विकास संस्थान के द्वारा 16 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले बुंदेली उत्सव में विभिन्न बुंदेली खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है।
बसारी स्टेडियम में आज दोपहर 12 बजे से कबड्डी, चापैड़ और गुल्ली डंडा की प्रतियोगिताएं होंगी। पूर्व विधायक मुन्ना राजा एवं बुंदेली विकास संस्थान के अध्यक्ष आदित्य शंकर बुंदेला ने सभी क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।


