//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम बिछौन निवासी 25 वर्षीय महिला डाली अहिरवार की गुमशुदगी का मामला सामने आया है।
बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री धनसिंह नलवाय ने आज जानकारी देते हुए बताया कि डाली अहिरवार पति काशीराम अहिरवार. उम्र- 25 वर्ष. निवासी ग्राम बिछौन अपने घर से ब्लाउज उठाने के लिए गई हुई थी, जो गायब हो गई है, एवं जिसके बाद महिला के परिजनों ने बक्सवाहा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है जिसका बक्सवाहा थाने में दर्ज गुमशुदगी क्रमांक 26/21 है, तथा जांच की जा रही है।