//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा नगर के सभी 15 वार्डो में डेंगू के प्रकोप से बचाव हेतु स्थानीय नगर परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जिससे डेंगू के प्रकोप से बचा जा सके।
बक्सवाहा नगर परिषद सीएमओ श्री प्रभुदयाल पाठक ने बताया कि बक्सवाहा नगर के सभी 15 वार्डों की प्रत्येक नालियों में, एवं जलभराव क्षेत्र में, सार्वजनिक शौचालय तथा नगर के सभी शासकीय कार्यालयों में कीटनाशक दवा का निरंतर छिड़काव कराया जा रहा है।
एवं इसके अलावा फॉगिंग मशीन से नगर में मच्छरों की रोकथाम हेतु धुंआ करवाया जा रहा है. जिससे नगर में साफ-सफाई बनी रहे तथा डेंगू के प्रकोप से बचा जा सके।
ठीक इसी क्रम में आज फॉगिंग मशीन के माध्यम से मच्छरों की रोकथाम हेतु धुंआ करवाया गया है।