//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज दिनांक 04 सितंबर 2021 को नेहरू युवा, समाजसेवियों एवं नगर परिषद द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को गति देते हुए बड़ामलहरा में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष एवं बड़ामलहरा विधायक प्रद्युमन सिंह लोधी के साथ मुख्य स्वच्छता ब्रांड एंबेस्टर डीडी तिवारी एवं एडवोकेट आनंद शर्मा ने नगर परिषद कार्यालय से बस स्टैण्ड होते हुए सड़क किनारे पड़े पॉलिथीन कचरे को टोलियों में एकत्रित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक अरविंद्र सिंह यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप रिछारिया, सांसद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा, मानिक शर्मा, ड्रा. राकेश असाटी, मण्डल अध्यक्ष गिरजाप्रसाद पटेरिया, संगीता राजपूत, उपयंती श्रीकांत खरे, स्वच्छता प्रभारी वीरेंद्र चौरसिया, हारून खां, एनवाईवी देवेंद्र सिंह घोषी, अभिलाषा यादव एवं भूपेंद्र यादव के द्वारा पॉलिथीन कचरा एकत्रित किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह लोधी के द्वारा सभी को बस स्टैण्ड पर सामूहिक स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
झिरिया तालाब की सफाई हेतु श्रमदान किया गया। सभी समाजसेवियों ने नगर के झिरिया वाले हनुमान जी तालाब के घाटों की साफ सफाई की। पॉलिथीन कचरा एकत्रित किया, गाजर घांस तथा खरपतवार निकासी करते हुए एक ट्राली कचरा एकत्रित कर कचरा प्रबंधन केंद्र भेजा गया। इस अवसर पर नगर के विधायक जी एवं समाजसेवियों के द्वारा नगर के सभी दुकानदारों से पॉलिथीन का उपयोग ना करने तथा कपड़े के थैले का उपयोग करने की समझाइश दी गई।