Translate

मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

घुवारा। जैनोदय तीर्थ क्षेत्र कुटोरा में युवा सम्मेलन हुआ संपन्न।



//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। कुटोरा में आज दोपहर  2 बजे से युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सफल संचालन श्री मति सुधा चोधरी विदिशा ने किया समाज मे एकता बनाने पर मंथन किया गया कार्यक्रम में डीएसपी शशांक जैन छतरपुर ने कहा कि सबसे पहले पाठशाला पर जोर देना चाहिये में भी छोटे में पाठशाला गया हूँ ।जो आज तक उसी के संस्कार हममे शेष है । उन्होंने अपने अनुभव में बताया कि में दशलक्षण पर्व पर रात्रि भोजन का  त्याग किया और  ओर सफ़ल भी हुआ क्योंकि व्यक्ति जो ठान लेता है वह सफल भी होता है । प्रदीप जैन पूर्व केन्द्रीय मंत्री के सुपुत्र युवा प्रवक्ता कांग्रेस गौरव जैन झांसी ने भी सर्वप्रथम आदिनाथ भगवान के समय पर लिपि भाषा का उपयोग पर जोर दिया उन्होंने कहा कि महात्मा गाँधी जी भी अहिंसा वादी थे उन्होंने अपने गुरु विद्वान जैन बनाये थे जब भी उन्हे कोई कष्ट होता वे अपने गुरु के पास जाते और सब विकल्प हल हो जाते थे। ज्योति दीदी न्यायालय छतरपुर ने भी सभी से जैन धर्म की प्रभावना पर जो दिया कुटोरा में वो ही उत्साह से कार्यक्रम समय से सम्पन्न हुआ । सभी अतिथियों द्वारा अनकही आत्मकथा का विमोचन किया गया द्रोणप्रान्तीय नवयुवकसंघ के उपाध्यक्ष ने बताया कि आज ही निवाई राजस्थान  से ओर एक बस ग्वालियर मध्यप्रदेश से यात्री   आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी ससंघ  के प्रवचन सुनने व दर्शन करने आये ।