//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना पुलिस ने अवैध देशी कट्टा लिए आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस के संबंध में सोमवार को बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री धनसिंह नलवाय ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवरी थाना बक्सवाहा का पंचम पिता बहादुर लोधी अवैध कट्टा लिए जनकपुर मोहल्ला में घूम रहा है।
जिसके बाद सूचना की तस्दीक की गई जो आरोपी पंचम पिता बहादुर लोधी. उम्र 35 साल. निवासी ग्राम देवरी. के पास से अवैध आधिपत्य से 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
तथा आरोपी के विरुद्ध बक्सवाहा थाने में अपराध क्रमांक 237/21 एवं धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
एवं कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में बक्सवाहा थाना प्रभारी धनसिंह नलवाय, आरक्षक सूरज शर्मा, पीयूष प्रधान, कमलेश पटेल की भूमिका रही है।