Translate

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

बक्सवाहा। बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण।

//अम्मू सोनी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग बकस्वाहा द्वारा विकासखंड बकस्वाहा के अंतर्गत आंगनवाडी केन्द्रों में दर्ज 0 से 05 वर्ष के सभी 56 अतिगंभीर कुपोषित बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बकस्वाहा में डाॅ0 स्वनिल जैन मेडिकल ऑफिसर एवं  उपस्वास्थ्य  केन्द्र बम्होरी मे श्री बृन्दांवन कुर्मी सी0एच0ओ0 के द्वारा बम्होरी में अति गंभीर कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इन सभी बच्चों की लंबाई,उंचाई ली गई वजन लिया गया हीमोग्लोविन की जांच की गई , एडिमा की जाॅच एवं अन्य स्वास्थ्य जाॅचें की गई तथा इन में से कुल 04 बच्चों को जाॅच उपरांत तत्काल पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती किया गया बाल आरोग्य संबंर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों को रखा गया है इन बच्चों को आंगनवाडी केन्द्र स्तर पर एडवेन्डाजाॅल, मल्टीविटामिन, आयरन सीरप, एमोक्सोसिलिन, फोलिक एसिड आदि दवांईया दी जाती है इसके साथ ही साथ इन बच्चों को अतिरिक्त आहार के रूप में टेक-होम राशन भी दिया जाता है इन सभी बच्चों को पोषण मित्रों के माध्यम से आगामी दिनों में गोद भी दिलाया जायेगा। दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अंतर्गत दर्ज सभी 56 सैम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया बाल आरोग्य संबंर्धन कार्यक्रम के तहत सभी अति गंभीर कुपोषित बच्चों को इस कार्यक्रम के तहत 14 नबंवर 2021 बाल दिवस के अवसर तक सामान्य में लाने का  विभाग द्वारा संकल्प लिया का गया है  इस उददेश्य को ध्यान में रखते हुये आगामी दिनों में कैसे इन अति गंभीर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाया जा सकें पर गतिविधियाॅ/कार्यक्रम/शिविर आयोजित करेंगें इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बकस्वाहा में बी0एम0ओ0 डाॅ0 ललित उपाध्याय, परियोजना अधिकारी कु0 हेमलता ठाकुर, पर्यवेक्षक शांति चाौरसिया, रितु जैन उपस्थित रही एवं  तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र बम्होरी में पर्यवेक्षक अमृता जैन ने समक्ष में उपस्थित रहकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवांया।