//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के बक्सवाहा के 35 श्रमिक नोएडा में बंधक बनाकर जबरन काम कराया जा रहा था।
जिन्हें ना तो उनकी मजदूरी दी जा रही थी एवं ना ही उन्हें घर जाने दिया जा रहा था।
जिसके पश्चात मामला संज्ञान में आते ही छतरपुर जिला कलेक्टर ने प्रशासनिक स्तर पर बात कर मजदूरों को मुक्त कराया तथा श्रम विभाग की मदद से देर रात उन्हें सकुशल उनके घर ग्राम धर्मपुरा पहुंचाया है।