Translate

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

बक्सवाहा। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पहुंचे अल्प प्रवास मढ़देवरा...भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।

//मनीष लोधी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शुक्रवार को बॉबी राजा भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम बार अल्प प्रवास पर बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम मढ़देवरा पहुंचे।

जहां पर स्थानीय भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री बॉबी राजा का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी नीलू, पूर्व जनपद अध्यक्ष अभय फट्टा, सांसद प्रतिनिधि कमल सोनी,वरिष्ठ भाजपा नेता लाखन सिंह लुहानी, मुलु ठाकुर,राव साब, दीपेंद्र ठाकुर, राम प्रसाद लोधी सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।