Translate

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021

VIDEO:- बम्होरी ग्राम पंचायत भवन में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर दिखा अव्यवस्थाओं का आलम....लापरवाहियों के चलते 03 घंटे तक बाधित रहा वैक्सीनेशन।

//सौरभ जैन, सतीश रजक//

बम्होरी(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र के बम्होरी के ग्राम पंचायत भवन में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर अव्यवस्थाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं,

सोमवार को बम्होरी के पंचायत भवन में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का ताला खोलने के लिए कोई भी कर्मचारी वहां पर नहीं पहुंचा. जिससे स्वास्थ्य अमले की टीम को करीब 03 घंटे तक इंतजार करना पड़ा. वही इस बीच वैक्सीनेशन करवाने के लिए आए  हुए लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ज्ञातव्य हो कि बम्होरी के वैक्सीनेशन सेंटर से इस प्रकार की अव्यवस्थाओं का सामने आना यह कोई नई बात नहीं है ठीक इसी प्रकार की अव्यवस्था का एक और मामला 20 सितंबर को भी सामने आया था. तब भी वैक्सीनेशन करवाने आए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था।