//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिले के बक्स्वाहा अंतर्गत आज ग्राम गौरानांद कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोरियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
जिसमें आम लोगों को प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया कि "कोरोना को हराना है तो वैक्सीन के दोनों टीके लगवाना है, एवं सुरक्षित जीवन बनाना है"