Translate

बुधवार, 20 अक्टूबर 2021

VIDEO:- बक्सवाहा में बड़ी शान शौकत के साथ इस्लाम धर्म के सबसे बड़े धर्म गुरू मोहम्मद साहब का मनाया गया जन्मदिवस...नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाला गया जुलूस।

•  शहर में मुश्लिम समुदाय द्वारा शान-ए-शौकत से निकाला गया जलसा।

//आशीष चौरसिया//

बकस्वाहा(छतरपुर)। नगर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जामा मस्जिद से बड़ी शान-ए-शौकत के साथ जलसा निकला। यह जलसा इमामबाड़ा होते हुए अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टैण्ड, पुरानी मस्जिद पहुंचा। बाद में जामा मस्जिद में जुलूस का समापन हुआ। ईद मिलादुन्नबी का पर्व पैगम्बर साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। जिसमें शहर को मुस्लिम समुदाय द्वारा सजाने के साथ मुहल्लों में बड़े पैमाने पर लाईटिंग की जाती है। वहीं नगर में निकाले गए जुलूस का स्वागत सभी धर्मो के लोगों ने किया। इस दौरान तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन की चॉकचौबंद व्यवस्था रही। इस अवसर पर सदर समीम उद्दीन, नसीर उद्दीन, दिलदार खान, रसीद, बंटी, जहीर उद्दीन, सगीर खान, सफीक, मोनू, समीम, आलम, आशिक, इकवाल, नासिर सहित समाज के लोग मौजूद रहे।


खबर सहयोगी फईम खान....