//सतीश रजक//
बम्होरी(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम निवार में ईद मिलादुन्नबी हुजूर की जन्मदिन पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस ग्राम में जुलूस निकाला।
जो स्थानीय मस्जिद से होते हुए गांव की प्रमुख गलियों से निकाला गया, तथा अंत में वापस मस्जिद में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
इस दौरान इकबाल खान , अजमेर खान, इमरान खान, अकबर खान, आजाद खान सहित मुस्लिम समाज के अन्य लोगों और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही।