Translate

मंगलवार, 30 नवंबर 2021

बड़ामलहरा में हुआ विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 132 लोगों को मिली नेत्र ज्योति...क्षेत्र के गरीबों के दुख दर्द दूर करना हमारा प्रयास है:- मनीष जैन



बड़ामलहरा(छतरपुर)। जिले के निर्धन गरीब अंचल में विशाल निशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन शिविर का आयोजन द्रोणगिरि भवन बड़ा मलहरा में किया गया। जिसमें 280 लोगों का परीक्षण किया गया।

शिविर के संयोजक मनीष जैन ने बताया की विगत दिवस 29 नवंबर दिन सोमवार को विधानसभा  ग्रामीणों की निर्धनता को देखते हुए निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ा मलहरा क्षेत्र के आसपास के लगभग 280 नेत्र रोगी शिविर में पहुंचे और जांच कराई जांच के उपरांत 132 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई। इन 132 मरीजों को तुरंत चित्रकूट के रिफर किया गया। वहां पर उनका ऑपरेशन किया जाएगा। साथ में निशुल्क दवाएं एवं चश्मा भी वितरित किए जाएंगे इस शिविर में श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र द्रोणागिरी की विशेष भूमिका रही। शिविर में सभी मरीजों को नाश्ता के पैकेट वितरित किए गए। बड़ा मलहरा के आसपास के सभी ग्रामों में व्यापक प्रचार प्रसार किया गया और भारी संख्या में नेत्र रोगियों की उपस्थिति रही। बड़ा मलहरा के समाजसेवियों ने भी नेत्र शिविर में उपस्थित रहकर अपना सहयोग प्रदान किया। नेत्र शिविर में चित्रकूट से आए डॉ अरविंद मिश्रा डॉक्टर शिवेंद्र मिश्रा ओमकार मनीष महेंद्र आदि ने नेत्र रोगियों की जांच कर मुझे सलाह प्रदान की। शिविर में सुमेर सिंह सुनहरा नरेश भार्गव कन्हैया यादव संतोष जैन सिद्धार्थ जैन पंकज जैन विवेक अग्रवाल बंदूलोधी राजेश लोधी बालचंद साहू आदि का सहयोग सराहनीय रहा।