Translate

गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

खजुराहों। स्थानीय कलाकारों ने किया खजुराहो अंतराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल का विरोध...छतरपुर कलेक्टर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन...स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा कर रहा है फ़िल्म फेस्टिवल...शासन के करोड़ों रुपए के फंड को लगाया जाता है ठिकाने।





//आशीष मिश्रा//

खजुराहो(छतरपुर)। छतरपुर जिले के खजुराहो में होने वाले फ़िल्म फेस्टिवल का विरोध शुरू हो गया है ।स्थानीय कलाकारों का कहना है कि बुन्देलखण्ड प्रतिभाओ की खान है यहाँ बहुत अच्छे अच्छे कलाकार है जो कई सारी शार्ट फ़िल्म में अपनी भूमिका निभा चुके है लेकिन उनको इस फेस्टिवल में हमेशा उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है लाखो करोड़ो का खर्च सरकार करती है लेकिन इसका स्थानीय कलाकारों का कोई लाभ नही होता है इतना ही नही जो यहां के कलाकार मुम्बई में फ़िल्म जगत में काम कर रहे है उनका कभी मंच से नाम तक नही लिया जाता है जिस कारण स्थानीय कलाकारों में रोष है ओर इसके विरोध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।