Translate

सोमवार, 29 नवंबर 2021

नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान-2021 में बक्सवाहा के राजेश यादव हुए सम्मानित।



बक्सवाहा(छतरपुर)। नेपाल के लुंबिनी शहर मे भगवान गौतम बुद्ध की जन्म स्थलीय शांति, सदभाव, सौहाद्र और आस्था की पावन धरती पर अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान 2021समारोह एवं सह विचार मंथन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमे विश्व के 6 देशों से भारत, नेपाल, भूटान, वर्मा, श्रीलंका, बांग्लादेश के पर्यावरण योद्धा, पर्यावरण पैरोकार, जैव विविधता संरक्षण की दिशा में कार्य करने वाले पर्यावरणविद शामिल हुए। *गौरतलब है की राजेश यादव* को यह अवार्ड अपने सामाजिक कार्य में योगदान के लिए मिला है

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती सुषमा यादव राज्यमंत्री आर्थिक मामला तथा सहकारी मंत्रालय लुम्बनी नेपाल के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पीपल नीम तुलसी अभियान पटना भारत, ग्रीन यूथ ऑफ लुंबिनी नेपाल एवं जनकपुरधाम नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 27 एवं 28 नवंबर 2021 को लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका हाल खुंनगाई लुंबिनी में आयोजित हुआ।

महत्वपूर्ण योगदान:- दो दशक से समाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं बुंदेलखंड के बकस्वाहा विकासखंड में एक दशक से सामाजिक क्षेत्र में बदलाव के लिए संकल्पित बुंदेलखंड में पंचायती राज सशक्तिकरण, शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, गैर शासकीय विधालय में 10 बच्चों को मुक्त शिक्षा दिलाने में सहयोग करते हैं।  शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण,  जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण को लेकर सक्रियता से  कार्य कर रहे हैं। 

बक्सवाहा जो आज विश्व स्तरीय पहचान बना चुका है हीरे की चमक से राज्य और केंद्र सरकार 215875 पेड़ काट कर हीरा खनन करने पर उतारू है। यह परियोजना भयंकर विनाशकारी है संघर्षशील राजेश यादव ने बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान, राष्ट्रीय जंगल बचाओ अभियान की मुहिम को देश - विदेश में चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अभियान को सोशल मीडिया, सोशल नेटवर्क ग्रुप, पीपल नीम तुलसी अभियान पटना, डॉ धर्मेंद्र कुमार युवाओं एवं गैर शासकीय संस्थाओं के साथ मिलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। परिणाम स्वरूप एनजीटी भोपाल एवं हाईकोर्ट जबलपुर ने इस परियोजना पर रोक लगा दी है। 

•  सम्मानित/अवॉर्ड

अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत और लगन से कार्य करने की दिशा में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में शासकीय एवं गैर-शासकीय संस्थाओं से सम्मान प्राप्त किया है।