• जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक संपन्न।
//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह चौहान, जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह बॉबी राजा, जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे, दिलीप अहिरवार, मणिकांत चौरसिया, कार्यालय मंत्री अरविंद त्रिपाठी और संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। किसान मोर्चा की बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा किसान मोर्चा एक ऐसा संगठन है जो सभी वर्ग के लिए कार्य करने के रास्ते खोलता है और किसान मोर्चा हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी रहा है अगर भाजपा किसान मोर्चा केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की नीतियों को और योजनाओं को किसानों के बीच में सही तरीके से पहुंचाने में सफल रहा तो हमें विपक्ष की कोई ताकत सत्ता में रहते हुए किसानों की सेवा करने से नहीं रोक सकती है। भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने कहा कि व्यक्ति की पहचान पद से बाद में और पार्टी से प्रथम होती है पद आते जाते रहते हैं लेकिन यदि व्यक्ति ईमानदारी से सेवा करता है तो उसका प्रतिफल उसको निश्चित रूप से मिलता है भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हमेशा से ही संघर्ष का प्रतीक रहा है और आशा है कि आगे भी किसान मोर्चा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह बॉबी राजा ने बैठक में आए हुए सभी महत्वपूर्ण पदाधिकारियों का एवं किसान मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए बैठक में शामिल होने के लिए आभार जताया साथ ही नई टीम की घोषणा शीघ्र ही किए जाने की बात रखी। उन्होंने कहा कि जो लोग किसान मोर्चा में रहते हुए सक्रिय रुप से कार्य करते रहे हैं उनको पुनः अवसर प्रदान किया जाएगा और साथ ही नए लोगों को भी कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। संचालन जिला महामंत्री किसान मोर्चा प्रदेश यादव द्वारा किया गया इस महत्वपूर्ण बैठक में किसान मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष जिला एवं मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे।