Translate

शनिवार, 27 नवंबर 2021

बक्सवाहा। शासकीय महाविद्यालय में ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

//राहुल यादव//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शनिवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में शासकीय नवीन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बक्सवाहा में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सहयोग से "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" विषय पर ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने महिला सुरक्षा, देश में वीर जवानों की भूमिका, स्वच्छ भारत अभियान एवं वैक्सीनेशन करवाने जैसे विषयों पर भाषण दिए जिन विषयों पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्राचार्य डॉक्टर शिवम शुक्ला, डॉ मनोज चौरसिया, डॉ अवधेश प्रताप सिंह, श्रद्धा राठौर, प्रदीप अहिरवार, नीरज कुमार ने चर्चा संवाद किया।

इस दौरान महाविद्यालय स्टाफ के अलावा नेहरू युवा केंद्र से संयोजक भूपेंद्र सिंह पायक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से बबलू यादव, मुकेश विश्वकर्मा, अरविंद सेन, रोहित दुबे तथा राष्ट्रीय सेवा योजना से हर्षित रावत, बृजकिशोर यादव, गोलू सोनी, राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।