//आशीष मिश्रा//
बमीठा(छतरपुर)। खाद की समस्या के लिए आज देश के अन्नदाता दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है आज पूरा प्रदेश खाद की मार झेल रहा है कई जगह किसान प्रदर्शन करने को मजबूर है आज खाद को लेकर बमीठा में नेशनल हाईवे पाए 2 घंटे तक लंबा जाम लगा दिया किसानों की माने तो कई दिनों से किसान खाद के लिए सोसायटी ओर गोदामो के चक्कर काट रहै है किसानों ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे है किसानों का कहना है कि सिर्फ नेताओ के कहने पर उनके लोगो ही खाद दिया जा रहा है हम किसान को अगर खाद मुहैया नही किया जा रहा है तो इसकी जिम्मेदार सिर्फ भाजपा सरकार है तीन दिन से आशा में बैठे किसान लंबी कतार लागये घर और खेत छोड़कर खाद की उम्मीद लागये हुए सोसायटी ओर गोदाम के चक्कर लगा कर मायूस होकर घर बिना खाद के जाने को मजबूर है आज किसानों ने बमीठा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया फिर प्रशासन की नींद खुली है एसडीएम डी पी द्विवेदी के एक घंटे में सभी किसानों को खाद मिल जाएगा ऐसे आश्वासन पर जाम को खोला गया ओर बमीठा थाना में लाइन लगा कर पर्चियां बाटी गयी लेकिन किसानों की समस्या का कोई समाधान नही हुआ और 2 घंटे बाद किसानों ने बमीठा थाना के सामने ही जाम लगा लिया राजनगर एसडीएम डी पी द्विवेदी, खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल पुलिस बल के साथ तैनात रहे।