Translate

शनिवार, 20 नवंबर 2021

छतरपुर। सिक्योरिटी गार्ड एवं अन्य पद पर भर्ती के लिए विशेष अभियान।



ब्यूरो छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर श्री शीलेन्द्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले के समस्त विकासखण्ड में एक-एक दिवसीय सिक्योरिटी गार्ड एवं अन्य पदों पर विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुये आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक (कौशल) दिवाकर तिवारी ने बताया कि एसआईएस सिक्योरिटी कम्पनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, कस्टोडियम (बैंक), सुपरवाईजर, इन्सेक्टर, भर्ती अधिकारी आदि की भर्ती जिले के समस्त विकासखण्डों में विशेष अभियान चलाकर किया जावेगा। जिसमें 21 से 36 वर्ष के 10वीं से लेकर स्नातक के बेरोजगार युवकों का उनकी योग्यता के आधार पर चयन किया जायेगा। जिसमें 22 नवम्बर 2021 को जनपद पंचायत कर्यालय बक्स्वाहा, 23 नवम्बर को बड़ामलहरा, 24 को बिजावर, 25 को गौरीहार, 26 को लवकुशनगर, 27 को राजनगर एवं 28 को नौगांव और 30 को छतरपुर में आयोजित की जाएगी। जिले के समस्त सिक्योरिटी के क्षेत्र में कार्य करने हेतु इच्छुक बेरोजगारों को शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं श्रम कार्ड लेकर भर्ती अभियान में शामिल होने।