Translate

गुरुवार, 18 नवंबर 2021

VIDEO:- बक्सवाहा के समीप हुआ दर्दनाक सड़क हादसा...ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की घटना स्थल पर हुई मौत।


//सौरभ जैन,अम्मू सोनी//

बक्सवाहा(छतरपुर)। आज गुरुवार को को देर शाम के समय के समय बक्सवाहा के दमोह रोड पर स्थित आयशर पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हुई है।

मृतक का नाम पुरषोत्तम सकतपुरया बताया जा रहा है जो बक्सवाहा थाना क्षेत्र के सुनवाहा ग्राम का निवासी हैं।

वहीं बक्सवाहा थाना प्रभारी ने बताया कि एक्सीडेंट वाले ट्रक को बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि यह संपूर्ण घटनाक्रम दमोह-छतरपुर हाइवे पर बक्सवाहा के आगे आयशर पेट्रोल पंप के समीप हुआ है जिसमें बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हुई।