Translate

शनिवार, 27 नवंबर 2021

छतरपुर। एनसीसी कैडेटों ने वृद्धाश्रम पहुंच कर किया फलदान।



ब्यूरो छतरपुर। 25 मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आर के गोयत के निर्देशन में महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय छतरपुर के एनसीसी कैडेट्स द्वारा 27 नवम्बर,2021 को पुराने रोजगार कार्यालय के समीप स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने वृद्धजनों के हाल-चाल जानकर व फलदान कर वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान कैप्टन आर पी कुम्हार, लेफ्टिनेंट पूर्णिमा रावत एवं बटालियन के अधिकारी एनसीसी कैडेट्स के साथ उपस्थित रहे।