Translate

मंगलवार, 7 दिसंबर 2021

बम्होरी। चौरई में सोते वक्त घर से 13 वर्षीय नाबालिग लड़की हुई गायब...पुलिस ने की गुमशुदगी दर्ज।


//सतीश रजक//

बम्होरी(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के ग्राम चौरई में एक 13 वर्षीय लड़की सोते वक्त घर से गायब हो गई है, जिसके बाद लड़की के परिजनों द्वारा बक्सवाहा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

जिस के संदर्भ में सोमवार को बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री धनसिंह नलवाय ने बताया कि चौरई में राधा अहिरवार पिता गौतम अहिरवार उम्र 13 साल 11 माह अपने घर पर सो रही थी. जिसके बाद वह सोते वक्त वह गायब हो गई है,

तथा लड़की के परिजनों की सूचना पर बक्सवाहा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है. जिसका गुमशुदगी क्रमांक 30/21 है तथा जांच की जा रही है।