//अम्मू सोनी//
बक्स्वाहा(छतरपुर)। बक्स्वाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत गत दिवस महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया।
जिसके संबंध में ब्लॉक मेडिकल ओफिसर डॉ ललित उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि बक्स्वाहा क्षेत्र की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा 97 महिलाओं का नसबंदी के लिए पंजीयन कराया गया।
प्राथमिक जांच उपरांत 97 महिलाएं नसबंदी योग्य पाई गई।
जिसके बाद जिला अस्पताल से डॉ मनोज चौधरी की टीम के साथ इन महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन किए गए।
वहीं कुछ महिलाओं के परिजनों द्वारा बताया गया कि महिला नसबंदी शिविर में डॉक्टर के देरी से आने के कारण काफी इंतजार करना पड़ रहा है।