Translate

सोमवार, 27 दिसंबर 2021

सुशासन दिवस पर शासकीय महाविद्यालय बकस्वाहा में संगोष्ठी का आयोजन।




बक्सवाहा(छतरपुर)। दिनांक 25 दिसम्बर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन शासकीय नवीन महाविद्यालय बकस्वाहा छतरपुर में, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना प्रकोष्ठ के अन्तर्गत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक महाविद्यालय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डा० नीरज कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य श्री शिवम शुक्ला द्वारा की गयी तथा मुख्य वक्ता के रूप में डा० मनोज कुमार चौरसिया सहायक प्राध्यापक राजनीति शास्त्र शामिल रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डा० चौरसिया ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर समग्र प्रकाश डाला तथा तत्कालीन अंतर्राष्ट्रीय एवं  राष्ट्रीय पटल में अटल जी के राजनैतिक-सामाजिक प्रभाव पर भी विस्तार से वर्णन किया। प्राचार्य श्री शिवम शुक्ला ने संस्थानों में सुशासन के आधुनिक नवाचारों से छात्रों को अवगत कराया। डा० नीरज कुमार प्रभारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, ने अपने उद्बोधन में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रतिपादित सुशासन के प्रमुख स्तंभों, सुशासन के लिये आवश्यक अवयवों एवं सुशासन की प्रमुख चुनौतियों पर अपने विचार रखे। डा० नीरज कुमार ने आगे चर्चा करते हुए बताया कि *सुशासन या गुड गवर्नेंस सरकार एवं संस्थानों की आम जनता के प्रति पारदर्शी जवाबदेही* सुनिश्चित करता है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों सहित ढेर सारे छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे।