//सौरभ दुबे, सतीश रजक//
बक्सवाहा(छतरपुर)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से दर्शना महिला कल्याण समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत छतरपुर जिले के सभी साथियों को 06 दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम के किशोर एवं किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिया जा रहा था, अतः बक्सवाहा में चल रहे इस 06 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हो गया।
समापन के अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ ललित उपाध्याय, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अरविंद तिवारी, काउंसलर बृजेश यादव, ट्रेनर अमित प्रजापति एवं लाली यादव मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत छः मुद्दों एवं तीन उद्देश्यों को लेकर कार्य किया जा रहा है।
जिनमें छ: मुद्दे :- पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ, असंचारी बीमारी, मानसिक स्वास्थ्य, नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं लिंग आधारित हिंसा है।
तथा तीन प्रमुख उद्देश्य:- मातृ मृत्यु दर में कमी लाना, शिशु मृत्यु दर में कमी लाना एवं सकल प्रजनन दर में कमी लाना है।