Translate

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

बाजना। भीमकुंड में रामधुन का हुआ आयोजन...वन परिक्षेत्र अधिकारी रहे मौजूद।



//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। भीमकुंड में वन परीक्षेत्र अधिकारी श्री आशुतोष अग्निहोत्री के नेतृत्व में गुरुवार को ग्राम बाजना की रामधुन कमेटी जिसके अध्यक्ष श्री रामकृपाल शुक्ला, बटल महाराज एवं साथी बबलू विश्वकर्मा, सुधीर ताम्रकार, पंचम रैकवार, राम सिंह, हरिदास, गोपी, रघुवर, गणपत, नीलेश, अतुल एवं विभूषण द्वारा भीम कुंड में 24 घंटा की रामधुन का आयोजन हुआ।

आज सुबह 11:00 बजे से यह रामधुन शुरू हुई जो कल दिनांक 31/12/2021 को सुबह 11:00 बजे कन्या भोज होने के बाद संपन्न होगी।