//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। शनिवार को नूतन वर्ष-2022 के अवसर पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थल भीमकुंड में आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे।
जिन्होंने अपने साल की शुरुआत प्राकृतिक सौंदर्य की स्थली भीमकुंड से की, तो वहीं इस दौरान भीमकुंड में लोगों की अधिक भीड़ जमा होने से सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गई, तथा काफी लोग बगैर मास्क के भी नजर आए। हालांकि इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
गौरतलब है कि भीमकुंड में एक ऐसा कुंड है जिसकी गहराई का पता लगाना आज भी कोतुहल का विषय बना हुआ है, जो कुंड अब लोगों की धार्मिक आस्था तथा प्राकृतिक सौंदर्य का प्रमुख केंद्र बन चुका है।