//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। सातवें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की दूसरी शाम सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं गायिका सलमा आगा के नाम रही जिन्होंने मंच के माध्यम से निकाह फिल्म का वह प्रसिद्ध गीत "दिल के अरमां आंसुओं में बह गए" गाकर लोगों का दिल जीत लिया, वही दिलीप ताहिल ने भी कुछ डायलॉग सुनाकर तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
मध्यप्रदेश शासन में मंत्री गोविंद राजपूत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा इस फिल्मोत्सव के माध्यम से क्षेत्रीय कलाकारों को मंच मिल रहा है और फिल्मी सितारे खजुराहो की जमीन पर आकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं जो निश्चित रूप से सराहनीय है, वही आपने कहा कि यह फिल्म महोत्सव अगली बार और भी अच्छा हो ऐसा उनका प्रयास होगा । आज मंच के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़िया कार्य करने वाले छतरपुर के प्रसिद्ध डॉक्टर सुभाष चौबे , समाजसेवी संजय शर्मा एवं शंकर सोनी को सम्मानित किया गया ।
मंच में विशेष तौर पर आज वेनूजिला के राजदूत होशे एवं मिलबैन के अलावा प्रसिद्ध पत्रकार दीपक दुआ विशेष तौर पर उपस्थित । राजीव शुक्ला पत्रकार खजुराहो