//सौरभ जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा में कवि गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन नगर के कवियों द्वारा हर माह की पहली तारीख को आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक 01 दिसम्बर को रात्रि 7 बजे से र कवि गोष्ठी का आयोजन नगर के बुधवारा बाजार स्थित संस्कार कम्प्यूटर एंड कोचिंग सेंटर पर किया गया। कवि गोष्ठी का आयोजन मां सरस्वती की वंदना एवं पूजा अर्चना से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं समाज सेवी महेंद्र कुमार जैन साथी जी ने की एवं कार्यक्रम की उपाध्यक्षता वरिष्ठ कवि पं. महेश बिल्थरे बाबा जी ने की कार्यक्रम का संचालन वॉइस ऑफ राइट समाचार चैनल के बकस्वाहा संवाददाता मुकेश रावत एवं पूर्व शिक्षक सुरेश खरे ने किया। कार्यक्रम में कवियों ने अपनी कविताओं से विभिन्न विषयों का सुंदर चित्रण किया। गोष्ठी में दूरदर्शन पर अपनी प्रस्तुति दे चुके कवि रामेश्वर सोनी एवं रेडियो पर लगातार अपनी कविताएं पढ़ने वाले कई कवि मौजूद । कार्यक्रम में हिंदी रचनाओं के साथ साथ बुंदेली रचनाओं का भी समावेश रहा। कवियों के विचार विमर्श के बाद अगले माह के कार्यक्रम इस मासिक गोष्ठी एवं नवोदित कवियों को नाम देने का निर्णय लिया। कवियों में वरिष्ठ कवि रामेश्वर सोनी, अजीत शाह, महेश बिल्थरे (बाबा), गिरधारी लाल जोशी (पंकज), रमेश बिल्थरे (जिमीदार), पुरषोत्तम रजक, महेंद्र जैन साथी, अखिलेश जैन अनोखा, राम दास (रसीला), एवं नवोदित कवि के रूप में इंजी. देवकी नंदन गंधर्व, देवेंद्र विल्थरे के साथ साथ अतिथि सह विवस्थापक के रूप में कन्या उच्चतर माध्यमिक शिक्षा स्कूल के लेब असिस्टेंट गनेश प्रजापति, भाजपा युवा मोर्चा मंडल प्रभारी कपिल तिवारी, सुभम नामदेव, रवि नामदेव आदि लोग उपस्थित रहे।