Translate

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

बक्सवाहा। तुषार एवं पाला पड़ने से सेमरा ग्राम में सब्जी की फसलें हुई खराब।



//सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। इन दिनों शीतलहर का प्रकोप देखा जा रहा है साल के अंतिम दिनों में सर्दी का मौसम अपने तेवर दिखा रहा है।

वहीं ज्यादा सर्दी की वजह से तुषार एवं पाला पड़ने से बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम सेमरा में सब्जी की फसलों को नुकसान हुआ है।

सब्जी की खेती करने वाले किसान बलराम कुशवाहा ने मंगलवार को बताया कि उनके ग्राम में करीब 12 लोग सब्जी की फसलें लगाते हैं, तथा तुषार पढ़ने से उनकी आलू, टमाटर, भटा, पपीता की फसलों को करीब 50 फीसदी नुकसान पहुंचा है।

ऐसे में उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है जिससे वह अपने नुकसान की भरपाई कर सकें।