Translate

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

बाजना। बढ़ती ठंड का बाजार में दिखा असर...कड़ाके की ठंड से बाजार में छाई रही मंदी।



//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। मंगलवार को बाजना में मावठा गिरनें से कड़कड़ाने वाली ठंड का अहसास हुआ, ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव का सहारा ले रहे हैं। 

साल के अंतिम दिनों में ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाया है आज सुबह मवाठा गिरने के बाद से अब क्षेत्र में कड़कड़ाती ठंड शुरू हो गई है।

 बाजना क्षेत्र में सुबह के समय कोहरा छाया रहा।

तथा ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं। 

तथा सर्दी की वजह से बाजार में भी दिनभर मंदी छाई रही, एवं लोग सिर्फ जरूरी काम से ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

वहीं मावठा गिरनें से किसान खुश हैं।