Translate

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

VIDEO:- बक्सवाहा क्षेत्र के वीरमपुरा के समीप एक खेत में गाय घुसने पर खेत मालिक ने गाय के गुप्तांग में डाली लाठी...गाय की हालत गंभीर।

//आशीष चौरसिया, सौरभ जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बीरमपुरा के समीप सैपुरा तिराहा के पास स्थित एक खेत में मंगलवार को गाय घुसने पर खेत मालिक द्वारा कुंठित मानसिकता का कृत्य किये जाने का मामला सामने आया है।

स्थानीय युवाओं ने बताया कि खेत मालिक गोविंद लोधी पिता कन्नू लोधी के द्वारा गाय के गुप्तांग में लाठी डाली गई है. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जिसका स्थानीय युवा तुलसीराम रजक, मोहित बासुदेव, राघवेंद्र रजक, लखन वासुदेव, शत्रुघ्न बासुदेव, सोनू रजक, दीपक वासुदेव, मोनू वासुदेव तथा परशु आदिवासी के द्वारा उपचार कराया जा रहा है. एवं आवश्यकता पड़ने पर गौ-सेवक की सहायता भी ली जा रही है।

वीडियो देखने के लिए यहाँ दो बार टैप करें।👇